फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forest fire reached the railway track in Mahoba district, Mahakaushal Express stood for half an hour

महोबा: जंगल में लगी आग रेलवे ट्रैक तक पहुंची, आधा घंटे खड़ी रही महाकौशल एक्सप्रेस

Sat, 14 May 2022 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 07:07 PM IST
सार

महोबा में कीड़ारी फटक के पास जंगल में लगी आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को पहले ही रोक दिया। वहीं, रेलवे कर्मियों और दमकल ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Forest fire reached the railway track in Mahoba district, Mahakaushal Express stood for half an hour
जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी फाटक के समीप शुक्रवार की रात जंगल में लगी आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। रात करीब 12 बजे ट्रैक से गुजर रही महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कुछ दूरी पहले रोक दिया। 

विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची जीआरपी और फायर बिग्रेड ने ट्रैक के किनारे लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान आधा घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि निजामुद्दीन नई दिल्ली से चलकर जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की रात करीब 11.45 बजे रेलवे स्टेशन महोबा पर पहुंची। कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन बांदा की ओर रवाना हुई, लेकिन किड़ारी फाटक के समीप जंगल में लगी भीषण आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Forest fire reached the railway track in Mahoba district, Mahakaushal Express stood for half an hour
किड़ारी फाटक के समीप खड़ी महाकौशल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी प्रभारी हरिओम मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दमकल गाड़ियां बुलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरु कराया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेक किनारे की आग बुझाई गई, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।

जंगल क्षेत्र में रात के समय ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों में दहशत रही। हालांकि, तत्काल पुलिस फोर्स के पहुंचने से सभी ने राहत की सांस ली। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जंगल में आग लगने से ट्रेक रोके जाने की सूचना कंट्रोम रूम झांसी से मिली थी। दमकल कर्मियों के सहयोग से आग बुझाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। देर रात दमकल कर्मी जंगल पर लगी आग पर काबू पाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed