फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time in the city, district athletics meet will be held on synthetic track

Kanpur News: शहर में पहली बार सिंथेटिक ट्रैक पर होगी डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट

Mon, 01 Sep 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the city, district athletics meet will be held on synthetic track
कानपुर। शहर में पहली बार डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बने सिंथेटिक ट्रैक पर अक्टूबर में खेली जाएगी। रविवार को कैंट स्थित एक होटल में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष डॉ. एनके पांडेय और सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय में नया सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। उद्घाटन 18 सितंबर को प्रस्तावित है। वर्ष 2006 से गठित संघ को उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ की ओर से दोबारा संबद्धता मिल चुकी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण भी हो चुका है। अब शहर में जितनी भी एथलेटिक प्रतियोगिता होगी सभी हमारी संस्था के बैनर तले आयोजित की जाएंगी। केंद्र सरकार की नई खेल प्रशासक नीति के बारे कहा कि एएफआई के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रैयत, संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed