फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time, five students reached IIT by using Olympiad as a ladder

Kanpur News: पहली बार ओलंपियाड को सीढ़ी बनाकर आईआईटी पहुंचे पांच छात्र

Wed, 13 Aug 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
For the first time, five students reached IIT by using Olympiad as a ladder
कानपुर। पहली बार अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड और प्रशिक्षण शिविरों में प्रदर्शन के आधार पर पांच छात्रों को आईआईटी कानपुर में प्रवेश मिला है। तीन छात्रों का बीटेक और दो छात्रों का बीएस में दाखिला हुआ है। प्रवेश पाने वालों में पश्चिम बंगाल के दो और दिल्ली, महाराष्ट्र व कर्नाटक के एक-एक छात्र हैं।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में पहली बार जेईई एडवांस के अलावा भी प्रवेश का विकल्प खोला गया। 2025-26 सत्र में कंप्यूटर साइंस समेत 17 सीटों पर प्रवेश होने थे। बीटेक में बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीएस में केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टेटिक एंड डेटा साइंस में दाखिला दिया जाना था। प्रचार प्रसार कम होने के कारण मात्र 30 छात्रों ने ही आवेदन किया था।
विज्ञापन

आईआईटी में प्रवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड, अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीओ), रसायन विज्ञान ओलंपियाड, जीव विज्ञान ओलंपियाड और अंतरराष्ट्रीय सूचना विज्ञान ओलंपियाड मान्य थे। चयनित उम्मीदवारों में से दो अंतरराष्ट्रीय सूचना विज्ञान ओलंपियाड प्रशिक्षण शिविर से और तीन अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड प्रशिक्षण शिविर से चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed