फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time aircraft got permission for night landing at Kanpur airport, flight canceled due to technic

‘उम्मीदों को मिली जमीन’: एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग की मिली अनुमति, तकनीकी समस्या से निरस्त हुई फ्लाइट

Fri, 27 Oct 2023 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर फ्लाइट से मुंबई जाने वाले 131 यात्री गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे ही कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। दो घंटे बाद मुंबई की फ्लाइट को रवाना होना था, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से आने वाले विमान में कोई तकनीकी खामी हुई। इस कारण इसे पांच घंटे की देरी से चलाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
For the first time aircraft got permission for night landing at Kanpur airport, flight canceled due to technic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन के साथ ही बड़े कॉमर्शियल एयरबस विमानों की भी नाइट लैंडिंग हो सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने व्यवस्थाओं को परखते हुए गुरुवार को मुंबई से पांच घंटे लेट हो चुकी फ्लाइट को रात आठ बजे उतरने और साढ़े आठ बजे उड़ान भरने की अनुमति भी दी।

विज्ञापन

हालांकि तकनीकी दिक्कत के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त कर दी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक रात में अगर एयरलाइंस फ्लाइट का शेड्यूल देती हैं तो संचालन होगा। दरअसल, मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट पांच घंटे लेट हो गई। इस तरह विमान को रात आठ बजे कानपुर आना था।
विज्ञापन

इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात की गई तो नाइट लैंडिंग की अनुमति दे दी गई। इसके तहत एयरपोर्ट प्रबंधन ने रात आठ बजे मुंबई फ्लाइट के आने और रात साढ़े आठ बजे रवानगी का शेड्यूल तय कर दिया। इसकी तैयारी भी थी लेकिन बाद में एयरलाइंस की तरफ से फ्लाइट निरस्त करने का संदेश भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरक्राफ्ट में तकनीकी समस्या से निरस्त हुई फ्लाइट
कानपुर फ्लाइट से मुंबई जाने वाले 131 यात्री गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे ही कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। दो घंटे बाद मुंबई की फ्लाइट को रवाना होना था, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से आने वाले विमान में कोई तकनीकी खामी हुई। इस कारण इसे पांच घंटे की देरी से चलाने का फैसला लिया गया। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। मुंबई से कानपुर आने वाले 154 यात्री थे। इन्हें अगले दिन की फ्लाइट के लिए यात्रियों को यात्रा करने और रिफंड करने की मंजूरी दे दी गई।

यह है आईएलएस का गणित
कानपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने के बाद यहां से रात में छोटे चार्टर्ड विमानों की नाइट लैंडिंग हो रही है। ग्रीनपार्क में हुई यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के दौरान रोजाना चार्टर्ड प्लेन की नाइट लैंडिंग हो रही थी। इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई वीआईपी के विमानों की भी नाइट लैंडिंग हो चुकी है। दरअसल, पहले पुराने एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी का आईएलएस कैट वन लगा हुआ था।

रात में और कोहरे में उतर सकते हैं विमान
नए टर्मिनल के बनने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपना आईएलएस हटा लिया। एयरफोर्स ने आधुनिक तकनीकी का आईएलएस लगाया। इसमें 500 मीटर की दृश्यता होने पर विमान रात में और कोहरे में उतर सकते हैं। हालांकि 5400 वर्ग मीटर जगह एप्रोच लाइट लगाने के लिए मांगी गई है कि रात में और कोहरे में दृश्यता कम हो, तो भी विमान आ जा सकें।

मुंबई की फ्लाइट लेट थी, लिहाजा रात आठ बजे नाइट लैंडिंग की अनुमति थी। इसके बाद में एयरलाइंस की तरफ से फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।  -संजय कुमार, निदेशक, कानपुर एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed