फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for not fulfilling the demand of bullet in dowry, the married woman was beaten up, triple talaq, report filed

Fatehpur Crime: दहेज में मांगी थी बुलेट...तो विवाहिता से मारपीट, जेवर-सामान छीनकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 06:30 PM IST
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में तीन तलाक मामले पर पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि सुसराली दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपयों की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
for not fulfilling the demand of bullet in dowry, the married woman was beaten up, triple talaq, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका निवासी किस्मतुन ने बताया कि उसकी शादी 2017 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी इकबाल से हुई थी। शादी के बाद से ही सास बिस्मिल्ला, ससुर करीम बक्श, पति इकबाल, रूस्तम, जेठानी शायरा बानो कम दहेज को लेकर ताने मारती थीं।
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये, एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट की। वह अपने मायके आ गई और कोर्ट में भरण पोषण के लिए वाद दायर किया। इस पर पति ने सुलहकर मायके से ससुराल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने मारपीट कर तीन तलाक दिया
इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग करते रहे। उसे सोमवार को मां, भाई और दोस्त मायके ले जाने के लिए ससुराल आए। उसी दौरान पति ने बुलेट बाइक और नगदी की मांग की। मना करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।

ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
साथ ही जेवर, सामान छीनकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच ससुरालीजनों पर सुसंगत धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed