फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Food poisoning to 60 people including 40 children in Kanpur Dehat, Prasad distributed after Janmashtami

Kanpur Dehat: 40 बच्चों समेत 60 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग, जन्माष्टमी उत्सव के बाद बांटा गया था प्रसाद

Sat, 20 Aug 2022 05:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 05:26 PM IST
सार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह में प्रसाद ग्रहण करने के बाद 40 बच्चों समेत 60 लोगों के बीमार होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Food poisoning to 60 people including 40 children in Kanpur Dehat, Prasad distributed after Janmashtami
लोगों में दवाई बांटते डॉक्टर्स और टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर लखोठिया गांव में शुक्रवार रात प्राथमिक विद्यालय में प्रधान के नेतृत्व में परंपरागत ढंग से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।  इसके बाद प्रसाद में पंजीरी और दही का  बना चरणामृत पूरे गांव में वितरित किया गया। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह प्राथमिक और जूनियर स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्राओं को प्रधान के कर्मचारी द्वारा प्रसाद बांटा गया।  प्रसाद खाने के बाद प्राथमिक विद्यालय के 25 और जूनियर स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं समेत मिर्जापुर लखोठिया गांव के करीब 60 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन


फूड पॉइजनिंग की सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक ने चार एम्बुलेंस भेज कर उल्टी दस्त के पीड़ित 15 मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, 20 लोगों का इलाज कानपुर नगर के विषधन कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमओ डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को फूड पॉइजनिंग की वजह से उल्टी दस्त की समस्या की वजह से  भर्ती कर  इलाज किया जा रहा है ,  किसी की हालत चिंताजनक नहीं है । चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि गांव में डॉ प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम भेजकर इलाज कराया जा रहा है ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed