फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Following the enactment of the slaying of Ravana in the historic Ramlila, his effigy was set ablaze

इत्रनगरी की अनोखी परंपरा: ऐतिहासिक रामलीला में रावण वध मंचन के बाद किया गया पुतला दहन, लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Following the enactment of the slaying of Ravana in the historic Ramlila, his effigy was set ablaze
रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
रावण के धराशायी होते ही रामादल में खुशी की लहर दौड़ गई। रामलीला में पुष्प बरसाए गए और श्रीराम के जयकारे लगे। अहिरावण, नारांतक वध, रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को नारांतक के मारे जाने पर रावण खुद मैदान में आकर श्रीराम से युद्ध करता है। विभीषण ने श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत का राज बताया। श्रीराम के अग्निबाण से रावण मूर्छा खाकर जमीन पर गिर जाता है। श्रीराम लक्ष्मण को रावण के पास भेज कर अंतिम उपदेश ग्रहण करने का आदेश देते हैं। लक्ष्मण रावण के सिर की तरफ खड़े हो जाते हैं, लेकिन रावण कुछ नहीं बोलता।
विज्ञापन


श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि अगर हमें किसी से शिक्षा लेनी है तो हमें उसके चरणों की ओर खड़े होकर शिक्षा लेनी चाहिए। रावण ने कहा कि शत्रु को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए और उसे अंत समय में भी अपने अस्त्र-शस्त्र नहीं देने चाहिए। हमें अपने शत्रु के लिए कभी भी कोई राजभेद नहीं बताना चाहिए। शुभ कार्य जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कर लेना चाहिए और गलत कार्य टालते रहना चाहिए। रावण के पुतले को देर शाम आग के हवाले किया गया। इस दौरान मेला प्रबंधक विनोद कुमार,चेयरमैन मोहसिन खान जानू, पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव, कुसुम चौहान, सभासद पंकज ठाकुर आदि मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed