फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   follow up

पति व अन्य पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
follow up
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मानपुर बंजारन डेरा में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मायके वालों ने मांग पूरी न होने पर हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार रात महिला का शव घर की दूसरी मंजिल में फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवती के पिता दिल्ली, अलीपुर के महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी मानपुर डेरा गांव में हरिओम के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार रात उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इधर, पिता की तहरीर पर पति हरिओम, ससुर दामोदर सिंह, सास सरोज देवी, जेठ जयपाल सिंह, देवर मोहित, जेठानी दिव्या समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय पति गांव में नहीं था। जानकारी के बाद वह गुरुवार को महाराष्ट्र से गांव पहुंचा। शाम को पत्नी का अंतिम संस्कार किया। दरोगा उमेश चंद्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed