{"_id":"5fd7088bb3e24b51d4294695","slug":"fog-effect-for-the-first-time-the-reverse-shatabdi-express-round-has-been-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर: पहली बार रिवर्स शताब्दी के फेरे घटे, अब तीन दिन, लखनऊ-झांसी इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर: पहली बार रिवर्स शताब्दी के फेरे घटे, अब तीन दिन, लखनऊ-झांसी इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन
Mon, 14 Dec 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कोहरे के मद्देनजर रेलवे विभाग ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कटौती कर रहा है। कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। यह पहला मौका है, जब रिवर्स शताब्दी के फेरे कम किए गए हैं।
पहले यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती थी। सातों दिन चलने वाली लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 19 दिसंबर से 31 जनवरी तक पांच दिन ही चलेगी। कानपुर रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (02033/02034) सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
17 दिसंबर, 19, 22, 24, 26, 29 व 31 दिसंबर और जनवरी में 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 को निरस्त रहेगी। वहीं, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (01803/01804) अब सप्ताह में शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। दिसंबर में 19, 20, 26, 27, जनवरी में 2, 3, 9, 10, 17, 23, 24, 30 और 31 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
16 से दो फरवरी तक नहीं चलेगी लिच्छवी एक्सप्रेस
सीतामढ़ी से आनंद विहार नई दिल्ली के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन 16 दिसंबर से दो फरवरी तक बंद रहेगा। आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन (04005) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक नहीं चलेगी। सीतामढ़ी से चलने वाली ट्रेन (04006) 18 से दो फरवरी तक नहीं चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था, उनका पूरा किराया नियमानुसार वापस होगा।