फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flower prices rise during Navratri

Kanpur News: नवरात्र में फूलों की कीमतों में आया उछाल

Fri, 16 Oct 2026 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Flower prices rise during Navratri
कानपुर देहात। नवरात्र में खपत बढ़ने से फूलों के दाम में तेजी भी आई है। मंदिरों में पूजा, घरों और दुकानों की सजावट के साथ वाहनों को सजाने के लिए लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में गेंदे के फूल 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुलाब 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

गुलदाउदी के फूलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है और इसकी कीमत 150 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। नवरात्र के चलते फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग पूजा के लिए फूलों और मालाओं के साथ घरों व दुकानों की सजावट के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। शुभ कार्यों और धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। इससे फूल विक्रेताओं के कारोबार में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

फूल विक्रेताओं के अनुसार, त्योहार के दौरान मांग बढ़ने से मंडी में फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मांग के मुकाबले पर्याप्त फूल उपलब्ध नहीं होने से कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के दौरान फूलों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बनी हुई है। अकबरपुर-रूरा मार्ग स्थित फूल विक्रेता आकाश सैनी ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे लेकिन अब इनके दाम बढ़कर 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गेंदे के फूल 30 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुलमेंहदी के भाव में 130 रुपये की बढ़ोतरी हुई और वह अब 150 रुपये किलो बिक रहा है। फूल कारोबारी रामकिशन सैनी ने बताया कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में फूलों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक और बढ़ सकते हैं। मौसम की मार से कई बार फूलों की आपूर्ति प्रभावित होती है। मांग अधिक होने पर कीमतों में तेजी आती है। इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिसका असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed