फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood in Chitrakoot Approach road to Mandakini bridge collapses movement of heavy vehicles on Highway halted

चित्रकूट में बाढ़: मंदाकिनी पुल का अप्रोच मार्ग धंसा, झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थमे भारी वाहन, यात्री परेशान

Sun, 30 Aug 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 10:00 AM IST
सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने के बाद अब झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कर्वी स्थित मंदाकिनी पुल का अप्रोच मार्ग आधा धंस गया है, जिससे प्रशासन ने सुरक्षा के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। फिलहाल केवल कार और दोपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Flood in Chitrakoot Approach road to Mandakini bridge collapses movement of heavy vehicles on Highway halted
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंदाकिनी पुल का अप्रोच धंसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी में बाढ़ कम होने के बाद अब नया संकट खड़ा हो गया है। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कर्वी में मंदाकिनी पुल का अप्रोच मार्ग आधा धंस गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। अभी केवल कार और दो पहिया वाहनों को ही निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

मरम्मत के लिए कर्मचारी मौके पर जुटे हैं। अपरोच धंसने से बस यात्रा करने वालों को बड़ा झटका लगा है। चित्रकूट से बांदा जाने की राह कठिन हो गई है। यात्री बोले- घंटों से फंसे हैं। बस स्टैंड पर बांदा जाने वाले यात्री राजेश ने बताया कि बसें पुल पार नहीं जा रही हैं। हमें दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

मरम्मत में 2-3 दिन का समय लग सकता है
किराया भी ज्यादा लग रहा है। छात्रा प्रिया ने कहा, बांदा जाना है, लेकिन बसें बंद हैं। प्राइवेट गाड़ियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि भारी वाहन न निकलने से बसों को वैकल्पिक मार्ग या पुल से पहले ही रोका जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अप्रोच की मरम्मत में 2-3 दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed