फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flood havoc in UP: CM will do an aerial tour of Etawah-Auraiya,

यूपी में बाढ़ का कहर: बारिश के बीच इटावा पहुंचे सीएम योगी, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Mon, 09 Aug 2021 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 04:20 PM IST
सार

जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा किया।

विज्ञापन
Flood havoc in UP: CM will do an aerial tour of Etawah-Auraiya,
इटावा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया व इटावा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए दिबियापुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा की। जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा किया।
विज्ञापन


इटावा में बाढ़ से प्रभावित यमुना नदी के उत्तरी किनारे के बकेवर व लवेदी क्षेत्र के गांवों लखनपुर घार, कछपुरा, अन्दावा मडैया, मड़ैया, दिलीपनगर, मडैया मल्हान, पठा, चिन्डोली, मुचाई आदि गांवों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री यमुना नदी के साथ-साथ जलस्तर बढ़ने से प्रभावित नदी के दोनों किनारे के बाढ़ से प्रभावित हुए तहसील क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

 

वह चार बजे गेल दिबियापुर में हेलीकाप्टर से उतरकर ककोर मुख्यालय पहुंचें। जहां पर बाढ़ प्रभावित गांव में राहत और बचाव के साथ दी जाने वाली मदद को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। औरैया के बाद शाम चार बजे के बाद वह इटावा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने और राहत कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ इटावा पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर के द्वारा पहुंचे। पुलिस लाइन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आये पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया।

कानपुर बांदा मार्ग प्रभावित, कई जगह पर लोगों को हो रही परेशानी
यमुना की सहायक नोन और ससुर खदेरी नदी भी उफान पर हैं।  इन दोनों नदियों पर बने पुल बाढ़ में डूब गए हैं। इस कारण से यातायात बुरी तरह से प्रभावित है और वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोग नाव से पार होकर आवागमन कर रहे हैं। दर्जनों गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं, गंगा का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। मात्र पांच सेमी पानी बढ़ा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रहा है। जबकि गंगा नदी चेतावनी निशान से 40 सेमी ऊपर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed