फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flights to Jewar Airport to resume from May, Navi Mumbai flights cancelled

Kanpur News: मई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट की फ्लाइट, नवी मुंबई की निरस्त

Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Flights to Jewar Airport to resume from May, Navi Mumbai flights cancelled
कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सुविधा मई से मिलने लगेगी। वहीं, नवी मुंबई की फ्लाइट फिलहाल निरस्त कर दी गई है। इसके साथ ही गर्मी के माैसम में फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। बंगलूरू की फ्लाइट सप्ताह में तीन से चार दिन हो गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। चर्चा थी कि 29 मार्च या एक अप्रैल से कानपुर से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध रहेगी लेकिन किसी कारणवश एयरपोर्ट की जेवर फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी है। अब यह मई से शुरू होगी। वहीं, नवी मुंबई की फ्लाइट इंडिगो के अगले आदेश तक निरस्त रहेगी केवल मुंबई के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलती रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मई के महीने से जेवर एयरपोर्ट की फ्लाइट की सुविधा कानपुर से उपलब्ध रहेगी। नवी मुंबई की फ्लाइट इंडिगो के अगले आदेश तक नहीं रहेगी।
विज्ञापन


कानपुर से बेंगलुरु के फ्लाइट की सुविधा सप्ताह तीन दिन थी, जो समर सीजन में बढ़ाकर चार दिन कर दी गई है। बंगलूरू, हैदराबाद की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा रहेगी जबकि दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट रोजाना है। हैदराबाद की फ्लाइट 11:15 बजे पर कानपुर आएगी जबकि 11:50 बजे कानपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 12:00 बजे कानपुर आएगी जबकि 12:30 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बंगलूरू की फ्लाइट 1:55 बजे कानपुर आएगी जो 2:35 बजे कानपुर से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, दिल्ली की फ्लाइट 3:35 बजे कानपुर आएगी जो 4:10 बजे कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed