{"_id":"62aa23228bf40e721339326d","slug":"five-rides-in-bike-child-dies-due-to-car-collision-kanpur-news-knp702553998","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में पांच सवारी, कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में पांच सवारी, कार की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
कमासिन। कार की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना ओरन मार्ग के परसौडा सानी गांव के पास की है।
बुधवार की दोपहर कमासिन की तरफ से एक बाइक में पांच लोग बैठकर छिछोलर की तरफ से जा रहे थे। तभी परसौडा सानी गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। बाइक में सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चित्रकूट के ओरा गांव निवासी अजय (6) पुत्र कल्लू को मृत घोषित कर दिया। सुशीला पत्नी कल्लू, मर्का के इंगुआ गांव निवासी राममिलन, पुत्री सुमन, विजय बहादुर को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक विजय बहादुर हेलमेट नहीं लगाए था।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि तिलौसा गांव निवासी कार चालक अमित पुत्र शिव मोहन को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।