फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people, including the NSI director, have been booked for cutting down trees; they could face up to a year in jail.

Kanpur News: पेड़ कटवाने में एनएसआई निदेशक समेत पांच पर रिपोर्ट, एक साल हो सकती जेल

Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five people, including the NSI director, have been booked for cutting down trees; they could face up to a year in jail.
कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में रात में कीमती पेड़ कटवाने के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें दर्ज धाराओं के मुताबिक आरोप तय होते हैं तो संस्थान की निदेशक समेत अन्य आरोपियों को एक साल तक जेल में गुजारना पड़ सकता है। अर्थ दंड भी देना होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी कानपुर रेंज राकेश कुमार पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एनएसआई की निदेशक सीमा परोहा, निजी सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह राठौर, संपदा अधिकारी विनय कुमार, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, अनवरगंज के मेसर्स तिवारी वुड मर्चेंट पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वन अधिकारी राकेश के मुताबिक, एनएसआई के कर्मचारी संघ के मंत्री अजीत कुमार और सभापति अरविंद कुमार सविता की शिकायत पर वन विभाग की टीम 27 मई को एनएसआई पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। सुरक्षा कर्मी ने कहा निदेशक सीमा परोहा की अनुमति के बगैर ताला नहीं खुल सकता। टीम को लौटना पड़ा। 29 मई को एक बार फिर टीम मौके पर पहुंची तो सुरक्षा कर्मी ने कहा कि मंत्रालय से एक टीम आई है निदेशक व अन्य स्टाफ व्यस्त हैं। टीम को फिर गेट से लौटा दिया। दो जून को वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके की कॉम्बिंग की और जबरन ताले खुलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है। विवेचना अधिकारी जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed