फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people, including the kingpin who stole money by placing plates in ATMs, arrested

Kanpur News: एटीएम में प्लेट लगाकर रुपये चुराने वाले सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five people, including the kingpin who stole money by placing plates in ATMs, arrested
फोटो-29 पुलिस हिरासत में मौजूद एटीएम में छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले गिरोह के शातिर। स्रोत पुलिस
विज्ञापन

एटीएम में प्लेट लगाकर रुपये चुराने वाले सरगना सहित पांच गिरफ्तार
- आस-पास के जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, गुजरात में वारदात करने की बात कुबूली
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार को अल्कापुरी कॉलोनी के पास छापा मारकर एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये चुराने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने एक साल में आस-पास के जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, गुजरात में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ पिलखनी रोड स्थित अल्कापुरी कॉलोनी के ट्यूबवेल के पास बनी दुकानों में छापा मारा। पुलिस ने चोरी के रुपयों का बंटवारा कर रहे डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही निवासी शरद कुमार, कुलदीप, बहेरी निवासी विपिन कुमार, रिंकू व कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सितेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियाें के पास से 7400 रुपये, चिपचिपा पदार्थ लगी हुई प्लेट, चाकू आदि बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करते हैं। करीब एक साल से वह मशीन में रुपये निकलने वाले स्थान पर प्लेट में फेवीक्विक या गोंंद लगाकर फंसा देते हैं। जब लोग रुपये निकालते हैं तो उनके खाते से धनराशि कटने के बाद भी रुपये बाहर आने की जगह प्लेट में ही चिपक जाते हैं। ग्राहक के जाने के बाद बूथ में जब बूथ में सन्नाटा हो जाता था तो वह प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे। किसी को शक न हो इसके लिए मशीन में लगाई गोंद को चाकू से हटा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लोग करीब एक साल से कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया, इटावा, दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद, गुजरात, मुंबई आदि जगहों पर इसी तरह एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करते आ रहे हैं। सीओ ने बताया कि 12 फरवरी को उनलोगों ने भोगनीपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास के एटीएम बूथ में छेड़छाड़ कर चोरी की थी। शनिवार को उसी चोरी के रुपये का बंटवारा करने के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, वहां से सभी को जेल भेजा गया है।
..................
वर्जन.......
एटीएम में छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा गया है। आरोपी एटीएम बूथों से ग्राहकों की छोटी-छोटी धनराशि चोरी करने का कार्य काफी समय से कर रहे थे। गिरोह की ओर से जिले में इस तरह की पहली घटना किए जाने का मामला सामने आने पर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी
....................
जेल से छूटते ही हाईस्कूल फेल शरद ने सीखा अपराध
- आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में पहली बार जेल गया था शरद
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में पहली बार जेल गए हाईस्कूल फेल शरद ने सुधरने की जगह आपराधिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ा लिया। उसने गांव के ही दो युवकों से एटीएम में छेड़छाड़ करना सीखा और फिर स्वयं का गिरोह बनाकर एक साल में कई प्रांतों में एटीएम में छेड़छाड़ कर एटीएम से रुपये चुराने लगा।
सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के पांच सदस्यों में सिर्फ शरद का ही आपराधिक इतिहास सामने आया है। शेष किसी के भी खिलाफ अभी तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है। शरद का पहली बार नाम वर्ष 2023 में दर्ज हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में आरोपी के रूप में आया। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। साल 2023 में ही उसके खिलाफ एक जानलेवा हमला करने का भी मामला दर्ज किया था।

शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शरद ने बताया कि वह हाईस्कूल फेल है। जेल से छूटने के बाद उसने गांव के ही दो युवकों के साथ मिलकर एटीएम में छेड़छाड़ का काम शुरू किया था। मुनाफा अधिक कमाने के लिए सोशल मीडिया से एटीएम में छेड़छाड़ करना सीखा और अपने परिचितों को साथ जोड़कर स्वयं का गिरोह खड़ा कर लिया। उसने अपने साथियों को भी सोशल मीडिया के जरिये एटीएम में छेड़छाड़ करना सिखाया और करीब एक साल से आसपास के जिले व प्रांतों में वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के रुपयों को वह लोग आपस में बांट कर अपने शौक पूरे करते थे। चोरी की धनराशि कम होने के चलते पुलिस का ध्यान भी उनपर नहीं पहुंचता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य लोगों के भी गिरोह में शामिल होने की बात कुबूल की है। पुलिस ने फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed