{"_id":"6ab9512c891c9be6fc0fa739","slug":"five-mud-houses-collapse-in-rain-household-belongings-destroyed-under-debris-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: बारिश में पांच कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबने से बर्बाद हो गई गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: बारिश में पांच कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबने से बर्बाद हो गई गृहस्थी
Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश से मकान ढहने के बाद गृहस्थी खोजती महिला
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर और सचेंडी इलाके में बारिश के चलते 24 घंटे में पांच कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि परिवारों की गृहस्थी मलबे में दबने से बर्बाद हो गई। कल्याणपुर कला निवासी रेखा सविता का कच्चा मकान ढह गया। रेखा अपने छोटे बेटे विवेक के साथ इसी मकान में रहती थीं। मकान गिरने से बर्तन, कपड़े समेत गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक, परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन आवास नहीं मिल सका। वहीं, सचेंडी क्षेत्र के कटरा भैसौर में जलभराव के बीच बाबू शंकर का जर्जर मकान भरभराकर गिर पड़ा। सामान मलबे में दब गया। बिनौर के लाल शाह का पुरवा गांव में रामपाल सिंह, बंगाली कोरी और सुरेश कोरी के मकान जमींदोज हो गए। इससे गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन