फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five more corona patients get life from plasma therapy

प्लाज्मा थेरेपी से पांच और कोरोना मरीजों को मिला जीवन, कोरोना विजेताओं ने दान किया प्लाज्मा, कुल संख्या हुई 57

Fri, 28 Aug 2020 05:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Aug 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Five more corona patients get life from plasma therapy
प्लाज्मा थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हो रही है। इससे पांच और मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। ये सभी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। जबकि बहुत से मरीजों में इस थेरेपी से सुधार नजर आ रहा है। इससे पहले हैलट में भर्ती तीन मरीज प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ होकर अपने घर गए थे।
विज्ञापन


और छह मरीज गंभीर स्थिति से बाहर आए हैं। मरीज की तबीयत बिगड़ते ही प्लाज्मा थेरेपी मिल जाए तो उसकी स्थिति गंभीर नहीं होने पाती है। संक्रमण नियंत्रण में आने लगता है। उधर, गुरुवार को तीन और कोरोना विजेताओं ने हैलट के ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। साथ ही कोरोना से ठीक हुए लोगाें से दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की। 
विज्ञापन


 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग हैलट में भर्ती कोरोना मरीजों के अलावा निजी अस्पतालों के संक्रमितों को भी प्लाज्मा मुहैया करा रहा है। इनमें मुख्य रूप से रीजेंसी व एसपीएम अस्पताल शामिल हैं। रीजेंसी मेें 15 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। इनमें से पांच रोगी स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

जबकि आठ रोगियों की स्थिति सुधर रही है। कुछ आईसीयू से निकलकर एचडीयू और वार्ड में आ गए हैं। जबकि दो अति गंभीर मरीजों में इसका असर नहीं दिखा है। रीजेंसी के सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि इस थेरेपी के बाद मरीजों में सुधार आया है। वे ठीक हो रहे हैं।

हैलट के ब्लड बैंक में आनंदपुरी के शिव अग्रवाल, रंजीत नगर के गगनदीप और उन्नाव के हितेश शुक्ला ने प्लाज्मा दान किया। इसके साथ ही प्लाज्मा दान करने वालों की कुल संख्या 57 हो गई। प्लाज्मा दाताओं का कहना है कि ईश्वर ने सेवा का मौका दिया है। ऐसे में दूसरे कोरोना विजेताओं को भी आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed