फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five month old girl burnt into fire

मां-बाप फसल काटने में जुटे रहे, 'पांच महीने की निधि' की जलकर मौत

Wed, 14 Mar 2018 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Five month old girl burnt into fire
डेमाे पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के बराहकोटरा गांव के पास मां-बाप दोनो खेत में फसल काटने में जुटे रहे। दोनों को पता ही नहीं चला कि कब बेटी मौत के मुह में चली गई। इस घटना से गांव ही नहीं आसपास के इलाके में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन



बराहकोटरा निवासी सुंदर केवट अपनी पत्नी के साथ गांव के ही एक खेत में मजदूरी के लिए अरहर की फसल काट रहा था। दंपति अपने साथ सबसे छोटी पांच माह की दुधमुंही बेटी निधि को भी ले गए थे। उसे नींद आने पर पिता ने कुछ दूरी पर छांव में लिटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दंपति फसल काटने में जुट गया। लगभग आधेे घंटे बाद अज्ञात कारण से कोरिया के पास आग लग गई और चपेट में आकर निधि जल गई। धुआं देख माता-पिता दौड़कर पहुंचे और पुत्री को आग से बाहर निकाल मऊ अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। निधि चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed