फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five including mafia Mukhtars son Abbas accused of running gang while being lodged in district jail

UP: माफिया मुख्तार के बेटे अब्बास समेत पांच पर गैंगस्टर, जिला जेल में बंद रहने के दौरान गैंग चलाने का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 05:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Sep 2024 05:44 AM IST
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट जिला जेल में बंद रहने के दौरान गैंग चलाने के आरोप में अब्बास अंसारी समेत पांच पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस समय विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। अन्य चार जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
Five including mafia Mukhtars son Abbas accused of running gang while being lodged in district jail
abbas ansari and mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में माफिया रहे मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी पर जिला जेल में विधायक के बंद रहने के दौरान डराना धमकाना व मारपीट करने के आरोप हैं। इनमें एक सपा नेता भी शामिल है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि चित्रकूट जिला जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी पर गाजीपुर निवासी अपने चालक नियाज अंसारी और कर्वी के सपा नेता फराज खान के साथ गैंग चलाकर रंगदारी वसूलने, लोगों को डराने धमकाने के आरोप हैं।

विज्ञापन

इनके साथ कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान व एकांउटेंट वाराणसी के शहबाज आलम खान भी शामिल हैं। सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की तहरीर पर इन पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस समय विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। अन्य चार जमानत पर बाहर हैं।

पत्नी से जेल में मिलने का लगा था आरोप
यह सब पहले भी जेल में 2022 में अब्बास की उसकी पत्नी निकहत से अवैध ढंग से मिलवाने के आरोप में जेल जा चुके हैं।चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के लिए उसकी पत्नी निकहत अंसारी अपने वाहन चालक नियाज के साथ आई थी।

विज्ञापन

सादी वर्दी में जेल में डाला था छापा
ढंग से वह जेल के अंदर एक अधिकारी के कक्ष में मिलती थी। इस काम में नियाज के साथ स्थानीय फराज व नवनीत ने सहयोग किया था। मुखबिर की सूचना पर तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला ने डीएम अभिषेक आनंद के साथ सादी वर्दी में जेल में छापा डालकर दोनों को जेल के एक कमरे से पकड़ा था।

जेल अधीक्षक समेत पांच जेल के अधिकारी व वार्डर हुए थे निलंबित
छापा पड़ते ही अब्बास पीछे के दरवाजे से बैरक की ओर चला गया था, जबकि निकहत व उसके चालक को पुलिस पकड़ लाई थी। इस मामले में जेल अधीक्षक समेत पांच जेल के अधिकारी व वार्डर निलंबित होकर जेल गए थे। इस मामले की पूरी सुनवाई लखनऊ की अदालत में अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed