सड़क पर मौत का कहर, पलक झपकते ही निगल ली पांच की जान
थक कर चूर होकर सो रहे थे, तभी सिर पर आ खड़ी हुई मौत
शनिवार रात को दिनभर के काम के बाद थक कर चूर होकर पांचों सड़क के किनारे सो गए लेकिन उन्हें क्या मालूम था आज उनकी जान जाने वाली है। देर रात घहरी नींद में सो रहे इन पांच मजदूरों के सिर पर अचानक मौत आकर खड़ी हो गई और बस एक ही झटके में पांचों की जान निगल ली।
एक भारी भरकम बेकाबू ट्रक बड़ी तेजी आया और सो रहे इन पांच मजदूरों पर आकर पलट गया। इस हादसे में पांचों की मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी हुई वह फौरन मौके पर पहुंची। नीचे दबे लोगों को निकलवाने के लिए क्रेन बुलवाई गई। ट्रक हटाने के बाद देखा तो पांचों की लाश का कचूमर बन चुका था। पुलिस ने पांचों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मृतकों के नाम व उनसे संबंधित अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है।
यह दर्दनाक हादसा अपनी आंखों से देखकर आसपास से गुजर रही गाड़ियां बड़ी संख्या में एकत्र हो गई। बाद में किसी तरीके से पुलिस ने जाम वहां जमा हुए लोगों को हटाया।