फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five crore cost potatoes poisonous of farmers in kanpur cold storage incident

कानपुर कोल्ड स्टोरेज हादसा: किसानों का पांच करोड़ का आलू हुआ बर्बाद

Sat, 18 Mar 2017 11:00 AM IST
राहुल त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
राहुल त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:00 AM IST
सार

- अमोनिया गैस के रिसाव से जहरीला हुआ हजारों टन आलू
- जिला उद्यान विभाग ने जांच पड़ताल के बाद लिया निर्णय
- कोल्ड स्टोरेज टूटने से चेंबर में रखा 100 फीसदी आलू खराब
- हादसे से पांच करोड़ रुपये का आलू हुआ खराब

विज्ञापन
five crore cost potatoes poisonous of farmers in kanpur cold storage incident
टूटे कोल्ड स्टोरेज के दबे पड़े आलू के बोरे - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

विस्तार

मोटी लागत और मेहनत से आलू की फसल उगाकर शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज में रखने वाले किसानों के लिए बुरी खबर है। गत 15 मार्च को अधिक भंडारण और अमोनिया रिसाव से टूटे कोल्ड स्टोर में रखा शत प्रतिशत आलू अब पूरी तरह निस्प्रयोज्य हो गया है। जिला उद्यान विभाग के अनुसार अमोनिया गैस के प्रभाव और रेस्क्यू टीम द्वारा पानी छिड़काव से कोल्ड स्टोर में रखा शत प्रतिशत आलू अब जहरीला हो गया है। इसलिए इसको नष्ट करने के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन



 

five crore cost potatoes poisonous of farmers in kanpur cold storage incident
गड्डा खोदकर आलू को नष्ट करती जेसीबी मशीनें। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहीं उपजिलाधिकारी बिल्हौर ने कोल्ड स्टोरेज मालिक को नोटिस थमाकर तीन दिनों में आलू के निस्तारण के आदेश दिए हैं। कानपुर नगर के जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने बताया कि महिपालपुर स्थित कटियार कोल्ड स्टोरेज का हादसा अमोनिया गैस सिलेंडर रिसने और फटने से हुए धमाके से 165 मीट्रिक टन आलू से भरा चेंबर जमींदोज हुआ है। सिलेंडर से निकली जहरीली अमोनिया गैस पूरे कोल्ड स्टोरेज में फैली। कोल्ड में पड़ा आलू अमोनिया के कुप्रभाव के कारण धूप में सड़ने लगा है।

वहीं रेस्क्यू टीम द्वारा कोल्ड स्टोरेज में पानी का छिड़काव होने से हजारों टन आलू भीग गया। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि टूटे कोल्ड स्टोरेज का आलू खाने योग्य नहीं बचा है। इसलिये संपूर्ण आलू को जल्द से जल्द नष्ट करा दिया जाय। आलू को नष्ट कराने की जिम्मेदार मिल मालिक की है। उप जिलाधिरी प्रेमचंद्र लाल ने बताया कि शिवराजपुर में आलू में सड़न से फैलने वाली महामारी से ग्रामीणों को बचाने के लिए कटियार कोल्ड मालिक शंभू कटियार और उनके पुत्रों को तीन दिन में आलू निस्तारित करने के नोटिस जारी किया है। यदि समय रहते मिल मालिक आलू को नष्ट नहीं कराते तो जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। वर्तमान मूल्य के मुताबिक दुर्घटना के बाद पांच करोड़ रुपये का आलू खराब हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed