इन 5 बॉलीवुड कलाकारों ने आजाद को किया ‘अमर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये हैं वो चर्चित बॉलीवुड फिल्में जिनमें इन कलाकारों ने आजाद की जिंदगी को जीवन्त कर दिया ...
‘शहीद’ फिल्म से मनमोहन को मिली बड़ी सफलता
साल 1965 में आई फिल्म शहीद ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम को पर्दे पर जिंदा कर दिया। भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फ़िल्म में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के गीत थे। बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।
'दि लिजंड अॉफ भगत सिंह' में अखिलेन्द्र मिश्रा बने आजाद
'शहीद-ए-अाजम' में राज जुत्सी थे आजाद
फिल्म 'शहीद-ए-अाजम' 2002 में ही रिलीज़ हुई थी जिसे सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में राज जुत्सी और राजगुरू की भूमिका में देव गिल दिखाई दिए थे। श्रीनगर में जन्मे राज जुत्सी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था।
‘रंग दे बसंती’ में चंद्रशेखर बने आमिर ने भर दिया जोश
2006 में रिलीज़ हुई फिल्म रंग दे बसंती फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के रोल में आमिर ख़ान दिखाई देते हैं वहीं भगत सिंह का रोल सिद्धार्थ नारायण करते नज़र आते हैं। वहीं राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाते हैं। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था।
‘23 मार्च 1931’सनी बने चंद्रशेखर आजाद, ऐसे किया कमाल