Fatehpur: आगजनी से पांच बीघा यूकेलिप्टस का बाग राख, सैकड़ों की संख्या में पक्षी-कीट मरे, पांच लाख का नुकसान
Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में पांच बीघे का यूकेलिप्टस का बाग जलकर राख हो गया है। बाग मालिक ने गांव के दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विस्तार
फतेहपुर जिल में औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव के धर्मेंद्र सिंह उर्फ रामू का पांच बीघे का यूकेलिप्टस का बाग है। खून्नस में गांव के ही दो लोगों ने आग लगा दी है, जिससे पूरा बाग जलकर बर्बाद हो गया है। बाग मालिक ने आगजनी करने वाले दोनों व्यक्तियों के नाम थाने में नामजद तहरीर दी थी।
हल्का इंचार्ज एसआई दिवाकर पांडे मौके में जांच करने गए थे। अभी तक कोई कार्रवाई न कर तहरीर को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पुलिस के रवैया से दुखी होकर बाग मालिक ने शनिवार तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में बाग मलिक ने हलका इंचार्ज द्वारा आगजनी करने वालों से मिली भगत का हवाला भी दिया है।
एसडीएम बिंदकी ने रिपोर्ट दर्ज कर करवाई करने को मौके पर मौजूद औंग इंस्पेक्टर को आदेशित किया है। धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान तथा भाजपा नेता है।धर्मेंद्र सिंह ने बताया सोमवार को मुख्यमंत्री दरबार में लखनऊ जाकर आगजनी के मामले के साथ हल्का इंचार्ज की करतूत की शिकायत करेंगे।
सैकड़ों की संख्या में पक्षी,सांप, कीट मरे
पर्यावरण के संरक्षक किसान के मित्र कीट सांप, नेवले, खरगोश तथा पक्षी घोसलों के साथ आग से जलकर मर गए। आग से मरे पक्षियों सांप व कीट से पर्यावरण संतुलन खराब हो सकता है। मरे हुए पक्षियों ,सांप व कीट को गांव के कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। आगजनी से हजारों की संख्या में पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं। धर्मेंद्र सिंह ने बताया लगभग पांच लाख कीमत के पौधे जल गए हैं।