{"_id":"689ccf37a8427c68240a85ab","slug":"five-arrested-including-imam-for-buying-illegal-arms-etawa-news-c-216-1-etw1002-129417-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध असलहा खरीदने वाले इमाम समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध असलहा खरीदने वाले इमाम समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 40:::पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
इटावा। रेलवे स्टेशन के पीछे बने पार्क में अवैध असलहा की खरीद फरोख्त करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि आरोपियों में एक इमाम भी शामिल है।
सीओ के मुताबिक आरोपियों ने अपनी पहचान डेविड सोनी (25) निवासी मोहल्ला रामगंज, सूरज उर्फ रुद्रा यादव (19) निवासी मडै़या शिवनारायण, अरविंद सिंह (23) निवासी मलियन टोला, एकलव्य शर्मा उर्फ माही (19) निवासी ग्राम कुम्हावर थाना सैफई, अकबर अली (37) निवासी वीरपुर बरियार थाना मूंढ़ापांडे मुरादाबाद बताया। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, दो कारतूस, एक मोबाइल, तीन हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अकबर अली ने पिस्टल खरीदने के लिए उन्हें 61,000 रुपये दिये थे लेकिन उसे पिस्टल नहीं दे पाए थे इसलिए उसे बुधवार को तमंचा देने के लिए आए थे। अकबर अली ने बताया कि उसकी गांव में दुश्मनी चल रही है। ससुराल वालों ने भी उसपर मुकदमा लिखा रखा है इसीलिए सुरक्षा के लिए पिस्टल खरीद रहा था। बताया कि वह ग्राम कुम्हावर थाना सैफई की मस्जिद में इमाम का काम कर रहा है। सीओ ने बताया कि डेविड के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।