फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five arrested in Makanpur uproar

मकनपुर बवाल में पांच गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in Makanpur uproar
आपबीती बतातीं आलोक की मां उमा गुप्ता - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। मकनपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुए बवाल में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी पक्ष के परिजनों का आरोप है कि उनकी तहरीर पर अभी तक 25 नामजद और एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के विरुद्घ लूट, हत्या का प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में यदि पुलिस बुधवार तक कोई कार्रवाई नहीं करती तो मकनपुर-इलियासपुर गांव के कई निवासी व दुकानदार एसएसपी कानपुर नगर को घरों और दुकानों की चाबी सौंपेंगे। उधर पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट के 55 अज्ञात लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मारुत अख्तर, राजा जाफरी, हजरूल रहमान, छोटे चांद व समीमुल हैं। सभी आरोपियों को सोमवार कोर्ट मेें पेश किया जाएगा। वहीं बवाल के बाद रविवार को दहशत में बाजार बंद रहे और सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं। मकनपुर-इलियासपुर गांव में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद आरोपी आलोक गुप्ता के घर पर किए गए हमले व तोड़फोड़ को लेकर माहौल गरमाने लगा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कुछ राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मनोज गुप्ता, सचिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, सौरभ आदि कोतवाली पहुंचे और शुक्रवार को हुए उन्माद में आरोपी आलोक गुप्ता की मां उमा के घर कीमती सामान तोड़ने, अपशब्द कहकर मारपीट करने, नकदी-जेवर लूटने और महिलाओं के कमरों में घुसने आदि की तहरीर देने के बाद भी अभी 25 नामजद और एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट पंजीकृत न होने पर गहरा असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत गुप्ता और उमा गुप्ता ने बताया कि पुलिस उपद्रवियों के सामने पूरी तरह बेबस हो गई थी। भगवान की कृपा व लोगों की दुआ से जान बची, लेकिन उनके द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी कोई एक्शन नहीं लिया है। इससे उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं। मकनपुर-इलियासपुर के कई दुकानदारों ने उमा गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट पंजीकृत न होने की दशा में अपनी दुकानें बंद रखने और बुधवार के बाद घरों और दुकानों की चाबी एसएसपी कानपुर नगर को सौंपने की बात कही है।

मालूम रहे कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद कई दुकानदार और आरोपी आलोक गुप्ता के पारिवारिक लोग मकनपुर-इलियासपुर छोड़कर रिश्तेदारी या फिर कानपुर चले गए हैं। उधर एसआई चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि उमा गुप्ता द्वारा तहरीर देने से पहले ही पुलिस ने पांच नामजद और 55 अज्ञात लोगों के विरुद्घ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कर ली है, यदि आरोपी की मां उमा गुप्ता द्वारा साक्ष्य दिए जाते हैं तो इसी एफआईआर में अन्य आरोपियों और घटनाओं को बढ़ा दिया जाएगा। उमा पक्ष के लोग पुलिस का सहयोग करें तो एक भी आरोपी नहीं बचेगा सभी को जेल भेजा जाएगा।

घटना के तीसरे दिन घर पहुंची आलोक की पत्नी रुचि टूटा सामान देखतीं

घटना के तीसरे दिन घर पहुंची आलोक की पत्नी रुचि टूटा सामान देखतीं - फोटो : DEHAT

उपद्रवियों  द्वारा आलोक के घर का तोड़ा गया दरवाजा

उपद्रवियों द्वारा आलोक के घर का तोड़ा गया दरवाजा- फोटो : DEHAT

मकनपुर बवाल के बाद आरोपी के परिजन और दुकानदार पहुंचे कोतवाली बिल्हौर।

मकनपुर बवाल के बाद आरोपी के परिजन और दुकानदार पहुंचे कोतवाली बिल्हौर। - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed