फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five arrested for stealing from temple, idols recovered

Kanpur News: मंदिर से चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, मूर्तियां बरामद

Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing from temple, idols recovered
इटावा। मोहल्ला लालपुरा स्थित ठाकुर नरसिंह जी महाराज मंदिर से चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चोरी की गईं अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हुई हैं। पुलिस का दावा है कि मूर्तियों और मंदिर से चोरी हुए अन्य सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


महंत जगदीश नारायण आचार्य निवासी ठाकुर नरसिंह जी महाराज अस्तल मंदिर मोहल्ला लालपुरा ने कोतवाली में 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 11 फरवरी की रात करीब दो बजे वह जागे तो मंदिर के गर्भगृह से प्राचीन मूर्ति श्री राधिका जी, सुदर्शन चक्र, दो लड्डू गोपाल, एक गरुड़ भगवान तथा एक राधाकृष्ण की मूर्ति मय वस्त्र एवं जेवरात गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने
विज्ञापन

टीम गठित करके चोरों की तलाश में लगाई थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर में चोरी करने वाले धूमनपुरा गांव जाने वाले मार्ग से पहले बनी पुलिया के पास कही जाने की फिराक में खड़े हैं। इस पर टीम ने मौके से घेराबंद करके पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराेपियों ने अपने नाम आशू उर्फ आशीष (25) निवासी बरहीपुरा, गौतम (21) निवासी बरहीपुरा, कृष्णा उर्फ लालू उर्फ मठा का आलू (19) निवासी पंसारी टोला, गौरव उर्फ गोलू (23) निवासी बरहीपुरा, अमन (20) निवासी बरहीपुरा बताए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमन और आशू के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


---------------------------

ये हुआ बरामद
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरापियों के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, दाे मूर्ति लड्डू गोपाल, एक राधिका जी की मूर्ति, एक चक्र, एक शंख त्रिशूल शंखचक्र, एक जोड़ी पीली चुनरी, एक चांदी का हार, एक माला धागे का जिसमें सफेद धातु का छोटा- छोटा नौ लोकेट लगा, एक नाक की नथुनी सोने की व एक कान के कुंडल सोने बरामद किए गए। एसएसपी ने खुलासा करने वाले प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर विक्रम सिंह व उनकी टीम को 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed