फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five and a half lakh oil theft from transformer, 15 hours electricity in 35 thousand houses

पॉवर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, ठप रही 118 गांव की बिजली

Sat, 12 Mar 2022 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh oil theft from transformer, 15 hours electricity in 35 thousand houses
रसूलाबाद। कानपुर रोड स्थित ग्रामीण उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर से गुरुवार रात साढ़े पांच लाख रुपये का तेल चोरी हो गया। जानकारी पर कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 118 गांवों के करीब 35 हजार घरों में 15 घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर में वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अधीक्षण अभियंता ने मामले में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर व्हाइट हाउस स्थित 33 केवी ग्रामीण उपकेंद्र पर रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से भैसायां, पालनगर, यादव नगर, उसरी, बिलहा, यादव नगर, थानापुरवा, निभू, लालू, असालतगंज, पहाड़ीपुर, अंगदपुर, बुझवा, पहाड़ीपुर समेत 118 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार देर रात उपकेंद्र के यार्ड में घुसे चोर साढे़ पांच लाख रुपये का तेल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इधर ऑयल का अलार्म बजने पर उपकेंद्र ऑपरेटर हरनंदन ने सप्लाई बंद की। गनीमत रही कि पावर ट्रांसफार्मर फुंका नहीं। इसके बाद मामले की जानकारी अवर अभियंता को दी। अवर अभियंता सुभाष चंद्र की जांच में 4500 लीटर तेल चोरी होने की बात सामने आई। गुरुवार की रात से 15 घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में तीन बजे के बाद वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। झींझक डिवीजन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने पूरे मामले से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि अधिशासी अभियंता से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed