फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five accused in firing

भूमि विवाद में फायरिंग, पांच गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
five accused in firing
जाजमऊ में जमीन के विवाद में शुक्रवार को बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। जाजमऊ निवासी खाद कारोबारी शमशाद ने बताया कि हाल ही में उन्होंने वाजिदपुर प्योंदी मे 22 बीघा जमीन खरीदी है जिस पर उनका खाद का काम होता है।
विज्ञापन


शमशाद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह अपने खाद कारखाने पर थे तभी पीपीएन कालेज का पूर्व अध्यक्ष फैजान अपने 8-10 साथियों साथ आया और जमीन खाली करने को कहा। शमशाद के इंकार करने पर फैजान के साथ आए युवकों ने फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर हमलावरों को पकड़ लिया और कंट्रोल रूम फोन कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर चकेरी एके सिंह ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद में हंगामा, फायरिंग हुई है। मौके से ग्वालटोली निवासी मुशर्रफ, राजू, शिवम कोरी, मीरपुर निवासी रमजानी और बजरिया निवासी जाहिद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशाद ने अकबर, फैजान, अंसार  के खिलाफ तहरीर दी है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह खाद खरीदने आए थे। वहीं आरोपी अकबर का  कहना है कि उसका इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। इस पूरे खेल के पीछे एक हिस्ट्रीशीटर और उनके रिश्तेदार सपा नेता हैं। जिस जमीन को शमशाद अपनी बता रहे हैं उसका कोर्ट से स्टे है।

दोनों पक्षों से सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर

जमीन के इस विवाद में दोनों पक्षों से सपा नेता पर्दे के पीछे से लड़ाई लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चकेरी के एक हिस्ट्रीशीटर ने शमशाद को आगे करके यह विवादित जमीन खरीदवाई। जिस फैजान का नाम शमशाद ने तहरीर में दिया है वह सपा नगर अध्यक्ष महताब आलम के भाई गोगी का दामाद बताया जा रहा है। शमशाद को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल करने वाले हिस्ट्रीशीटर के बेटे की शादी सपा नेता हसन रूमी की बेटी से तय है।


करोड़ों की जमीन का है विवाद

वजिदपुर प्योंदी की 22 बीघा जमीन का पूरा विवाद है। अकबर के मुताबिक इस जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अकबर के पास है, लेकिन रजिस्ट्री को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। अकबर के मुताबिक उक्त जमीन पर उनके पास यथास्थिति बनाए रखने का कोर्ट का आदेश है बावजूद इसके शमशाद ने जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed