{"_id":"5cc9aedbbdec2207140c513b","slug":"five-accused-arrested-for-indecency-with-mla-savitri-katheria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः विधायक से अभद्रता करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, आग लगने की सूचना पर पहुंची थीं सावित्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः विधायक से अभद्रता करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, आग लगने की सूचना पर पहुंची थीं सावित्री
Wed, 01 May 2019 08:06 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए आरोपी, जानकारी देते सीओ भरथना
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा व आसपास के क्षेत्र में खेतों में लगी आग की सूचना पर पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया के साथ अभद्रता करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ सभी आरोपियों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
रविवार को लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा के आसपास क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू करने के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम देरी से आने से आने पर लोगों में नाराजगी थी। तभी विधायक सावित्री कठेरिया मौके पर पहुंचीं तो गुस्साए लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। उनकी कार पर डंडे भी मारे।

Trending Videos
गालीगलौज, जाति सूचक गालियां देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
विधायक सावित्री कठेरिया की थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दरगापुरा निवासी सौरभ यादव , शिवम यादव पुत्र तालेश सिंह प्रवीन कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव, यदुवीर सिंह यादव पुत्र अमर सिंह यादव, मुकेश यादव पुत्र बलबीर सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसओ लवेदी विनोद कुमार यादव ने दरगापुरा पुलिया के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया कि इनके खिलाफ गालीगलौज, जाति सूचक गालियां देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।