फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fisheries Minister Sanjay Kumar Nishad released fishes in the Ganges

Shuklaganj: मत्स्य मंत्री ने गंगा में छोड़ी मछलियां, बोले- मछुआरों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार

Sun, 06 Nov 2022 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 05:17 PM IST
सार

शुक्लागंज के बालू घाट पर आयोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में मत्स्य कैबिनट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती करने के बाद नदी में कई प्रजातियों की मछलियों को छोड़ा।

विज्ञापन
Fisheries Minister Sanjay Kumar Nishad released fishes in the Ganges
बालू घाट पर गंगा नदी में मछली छोड़ते मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछुआरों के उत्थान के साथ ही उनकी आजीविका के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। कुछ और योजनाएं जल्द लागू होने वाली हैं। यह बात शनिवार को शुक्लागंज के बालूघाट पहुंचे मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने गंगा में कई प्रजाति की मछलियों को भी छोड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही मछुआरों को मछली पालन के लिए, इसका उद्योग आगे बढ़ाने के लिए, उत्पादन, दाना के साथ ही इसके बाजार में बिक्री को लेकर सरकार मछुआरों की मदद कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले जहां पांच हजार आवेदन आते थे, वहीं इस बार इसकी संख्या बढ़कर 85 हजार हो गई है। इससे सिद्ध होता है कि मछुआरा समाज जागरूक हुआ है। उन्होंने कहा कि मछुआरों की स्थिति को सुधारने के लिए निषादराज बोर्ड योजना, मत्स्य संप्रदाय योजना, मुछआरा कल्याण कोष का भी गठन किया गया है, जिससे मछुआरा समाज का उत्थान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गंगा में रोहू, कतली व नैन की एक लाख मछलियों को डाला गया। स्वयं मंत्री ने भी कई मछलियां नदी में छोड़ी। इस दौरान उपनिदेशक मत्स्य मंडल लखनऊ अंजना वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाल किशोर दुबे, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र व स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed