फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First water sport rally will be taken out from Kanpur to Prayagraj

UP: कानपुर से प्रयागराज तक निकाली जाएगी पहली वाटर स्पोर्ट रैली, मुख्यमंत्री कर सकते हैं बोट क्लब का उद्घाटन

Mon, 31 Oct 2022 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Oct 2022 10:49 AM IST
सार

वाटर रैली महानगर से शुरू होकर छठवें दिन प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए गंगा संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

विज्ञापन
First water sport rally will be taken out from Kanpur to Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में वाटर स्पोर्ट के लिए तैयार किया गए नए बोट क्लब से अगले महीने से खेल और पर्यटन की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 15 से 25 नवंबर के बीच मुख्यमंत्री इस क्लब का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उद्घाटन के दिन ही कानपुर से लेकर प्रयागराज के बीच गंगा वाटर रैली भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


रैली का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के किनारे पर्यटन का विकास और लोगों को जलीय जंतुओं के विषय में बताना और नजदीक से दिखाना है। वाटर रैली महानगर से शुरू होकर छठवें दिन प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए गंगा संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोट क्लब कमेटी के सचिव नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इस रैली में पांच जिलों में तैयारी चल रही है। कानपुर के अलावा उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और  प्रयागराज शामिल है। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर की ओर से इन सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान यहां वाटर स्पोर्ट के कई कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के अलावा आम लोगों को इसमें प्रतिभाग करने का मौका मिल सकता है। इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों से वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी भी बुलाए जाएंगे। बोट क्लब के उद्घाटन से पूर्व अभी तक एक बार इसका बडे़ पैमाने पर ट्रायल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed