फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus vaccine: First trial of Corona vaccine completed in Kanpur

कानपुर में कोरोना वैक्सीन का पहला ट्रायल पूरा, दो दिन में 33 लोगों को दी गई कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन

Sun, 02 Aug 2020 09:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Aug 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine: First trial of Corona vaccine completed in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook/Deepak Paliwal
कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन ‘को-वैक्सिन’ की पहली डोज का पहला ट्रायल शनिवार को पूरा हो गया। 33 वॉलंटियर (शुक्रवार को 22 व शनिवार को 11 लोग) को वैक्सीन की .5 एमल की पहली डोज दी गई। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अब इन वॉलंटियर को 14 दिन बाद बुलाया गया है। दो सप्ताह बाद एंटीबॉडीज जांच के लिए पहले इनका ब्लड सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन की एक एमएल की दूसरी डोज दी जाएगी। दूूसरी डोज के 14 दिन बाद फिर एंटीबॉडीज की जांच होगी। 
विज्ञापन


आर्य नगर स्थित प्रखर अस्पताल में शनिवार को 11 वॉलंटियर को डोज दी गई। साइड इफैक्ट देखने के लिए इन्हें दो घंटे तक रोका गया। लेकिन किसी में ऐसे कोई लक्षण नहीं उभरे। वहीं जिन 22 लोगों को शुक्रवार को डोज दी गई थी, उनसे फीड बैक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रखर अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि किसी भी वॉलंटियर को दिक्कत नहीं है। उम्मीद है कि वैक्सीन का परीक्षण सफल है। यह देश के लिए गौरव की बात होगी। पूरा विश्व कोरोना की वैक्सीन पर निगाह लगाए हुए है। 28 दिन बाद वैक्सीन के ट्रायल का अंतिम नतीजा आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed