फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First report released after the lockout of tanneries in kanpur

जांच में मानकों पर खरी उतरीं कानपुर की 101 टेनरियां, तालाबंदी खुलने के बाद पहली रिपोर्ट जारी

Mon, 26 Aug 2019 01:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
First report released after the lockout of tanneries in kanpur
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में टेनरियों की तालाबंदी खुलने के बाद शनिवार को जारी की गई पहली जांच रिपोर्ट में सभी 101 टेनरियों में मानके अनुरूप उत्पादन होते पाया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) टेनरियों की तालाबंदी खुलने के बाद 60 दिन तक विशेष मॉनीटरिंग करेगी। 30 दिन का समय 28 अगस्त को पूरा हो रहा है। इन टेनरियों का संचालन मानक के अनुसार होने पर ही बाकी बंद 60 टेनरियों की तालाबंदी खुलेगी।
विज्ञापन


इस जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने पीसीबी, टेनरी संचालक और जल निगम के साथ जिला मुख्यालय में बैठक भी की। इसमें टेनरियों के साथ गंगाजल की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी पीसीबी ने रखी। इसमें बीओडी (बायो डिजॉल्व आक्सीजन) की मात्रा सामान्य पाई गई। यह इस वजह से भी है कि अभी गंगा का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इसी तरह आगे भी टेनरियों का संचालन रखना पड़ेगा। अन्यथा इस बार स्थायी रूप से बंदी की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


बैठक में जल निगम अधिकारियों ने बताया कि काफी टेनरियों के बंद होने और सीवर सफाई की वजह से कई नालों को गंगा में खोलने की वजह से ट्रीटमेंट प्लांट को निर्धारित मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे संचालन में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी को एक पत्र लिखकर शासन से इस मसले पर बात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 टेनरियों की रिपोर्ट तैयार
जाजमऊ में स्थापित 101 टेनरियों की तालाबंदी खुलने के बाद 60 और टेनरियों की रिपोर्ट तैयार है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में इस रिपोर्ट को अभी रखा गया है। खोली गई टेनरियों के 60 दिन पूरे होने के बाद बाकी 60 टेनरियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद इन बंद टेनरियों के खोलने पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed