फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First phase of polling ends, 26 contest from Kanpur

Kanpur News: पहले चरण का मतदान खत्म, कानपुर से 26 आजमा रहे भाग्य

Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
First phase of polling ends, 26 contest from Kanpur
कानपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 16 और 17 जनवरी को प्रदेश के 20 जिलों में मतदान संपन्न हो चुका है। पूरे प्रदेश से कुल 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें कानपुर से 26 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही प्रत्याशी दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


यह चुनाव 16 से 31 जनवरी तक चार चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में प्रयागराज और अमेठी सहित 20 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को मतदान हुआ। दूसरे चरण में 20 और 21 जनवरी को इटावा, फर्रुखाबाद, झांसी, हमीरपुर जैसे 19 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद, तीसरे चरण में 27 और 28 जनवरी को कानपुर नगर, कानपुर देहात और लखनऊ सहित 18 जिलों में मतदान होगा। चौथे और अंतिम चरण में 30 और 31 जनवरी को शेष 16 जिलों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर से ये मैदान में

अनुराग पांडे, अंकज मिश्रा, योगेंद्र स्वरूप, अजित शुक्ला, नरेश चंद्र त्रिपाठी, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, नदीम रऊफ खान, विश्वनाथ कटियार, श्रीराम, रामप्रकाश गुप्ता, रामेंद्र सिंह कटियार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सरफराज खान, सरोज उपाध्याय, अजय कुमार यादव, अखिलेश कुमार दुबे, जितेंद्र शुक्ला, पवित्र दुबे, राहुल देव शर्मा, राहुल कुमार शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार अवस्थी, मृदुला मिश्रा, मुकुरध्वज सिंह यादव, अरविंद कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में यहां हुआ मतदान : बांदा, चित्रकूट, औरैया, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं।

दूसरे चरण में यहां होगी वोटिंग: हरदोई, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, जालौन, झांसी, फिरोजाबाद, देवरिया, एटा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed