फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First made distance, now it is necessary to get PNG connection in three months

Kanpur News: पहले बनाई दूरी, अब तीन माह में पीएनजी कनेक्शन लेना जरूरी

Fri, 27 Mar 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
First made distance, now it is necessary to get PNG connection in three months
कानपुर। शहर के 100 से ज्यादा मोहल्लों में पीएनजी की लाइन बिछी होने के बाद भी महज 1.30 लाख घरों ने ही कनेक्शन लिए हैं। इन मोहल्लों करीब सात लाख मकान हैं। आधे शहर में सुविधा होने के बावजूद अधिकतर लोगों ने कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखाई। यही लोग अब सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान और अमेरिका-इस्रायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी संकट गहराने लगा है। 15 दिन से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। गैस एजेंसियों के बाहर मारामारी को देखते हुए सरकार ने साफ आदेश दिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी लाइन बिछी है, वहां के उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर कनेक्शन लेना होगा। ऐसा न करने पर एलपीजी सिलिंडर मिलना बंद कर दिया जाएगा। इस फरमान के बाद पीएनजी कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन



कल्याणपुर, गुरुदेव, रावतपुर, विष्णुपुरी, नवाबगंज, आर्यनगर, स्वरूपनगर, चुन्नीगंज, तिलकनगर, चमनगंज, फजलगंज, कौशलपुरी, किदवईनगर, यशोदानगर, कोयलानगर, पनकी, शताब्दीनगर, रतनलाल नगर में पीएनजी की पाइप लाइन बिछी है। सबसे ज्यादा कनेक्शन आर्यनगर, स्वरूपनगर, किदवईनगर के घरों में है। इन घरों में रोजाना करीब 54 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 15 दिनों में करीब 400 आवेदन सीयूजीएल कंपनी के पास आए हैं। 40 से 50 घरों में कनेक्शन भी जारी किए जा चुके हैं। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि आवेदन के एक हफ्ते के भीतर कनेक्शन दिया जा रहा है। जिन इलाकों में लाइन नहीं बिछी हैं वहां से ज्यादा आवेदन आने पर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक इकाइयां भी पीएनजी का रुख कर रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र की करीब 60 से अधिक इकाइयों में रोज 65 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस की खपत होती है। 15 दिनों में 50 इकाइयों ने आवेदन किया है, जिनमें 10 को कनेक्शन मिल चुका है। सीयूजीएल की मैनेजर मुही खान ने बताया कि समस्या को देखते हुए सिक्योरिटी फीस के दाम कम किए गए हैं। पहले नए कनेक्शन के लिए सात हजार रुपये देने पड़ते थे। वहीं, अब दो हजार की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 31 मार्च तक है।

पीएनजी के फायदे और आवेदन का तरीकापाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) घरों और उद्योगों में पाइपलाइन के जरिये सीधे पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस है। यह एलपीजी से 20 से 30 प्रतिशत सस्ती, सुरक्षित (हवा से हल्की होने के कारण ऊपर उड़ जाती है) और पर्यावरण के अनुकूल है। पीएनजी में गैस चोरी की शिकायत नहीं रहती। कनेक्शन के लिए वेबसाइट (www.gglonline.net) पर या सीयूजीएल केयर एप से आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता, मकान नंबर, आधार और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां दर्ज करानी होगी। इसके बाद कंपनी आवेदक से संपर्क करेगी। एप के माध्यम से उपभोक्ता अपना बिल खुद निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed