फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing on police team in hardoi

लोकसभा चुनाव से पहले शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, दरोगा-दो सिपाही घायल

Sun, 17 Mar 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
firing on police team in hardoi
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पाली में लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शराब और असलहों की धर-पकड़ में लगी पाली थाने की पुलिस टीम शनिवार देर रात विरोध में घिर गई। मुंडरामऊ गांव में एक घर पर छापे के दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लोहे की रॉड से किए गए वार की चपेट में आकर दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। धंधेबाज फायर करते हुए छत से कूदकर भाग गए। हमले में गायब होने वालों में दरोगा अशोक कुमार सिंह, सिपाही दिनेश रावत और संदीप कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


 

घर से मिले अधबने तमंचे

लोहे की रॉड की मार से दरोगा लहूलुहान हो गए। जख्मी सिपाही बेहोशी की हालत में दरोगा को लेकर वहां से निकले। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि छापे वाले घर से पांच बने और दो अधबने तमंचे, नौ कारतूस, 10 लीटर कच्ची शराब और 80 किलो लहन जब्त किया गया है।

गृहस्वामी रामतीर्थ, उसकी पत्नी सुंदरा और रामतीर्थ के पिता राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामतीर्थ के विरुद्ध अलग-अलग थानों में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिनका ब्योरा जुटाया जा रहा है। घायल दरोगा और सिपाहियों को उपचार दिलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed