फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing in rasalila etawah

'रासलीला में महाभारत': चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत और 9 घायल

Fri, 15 Jun 2018 09:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
firing in rasalila etawah
गोली से घायल महिला, पीठ पर लगी गोली दिखाता घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के परसौआ गांव में गुरुवार रात को रासलीला मंचन के दौरान माइक से नाम एनाउंस कराने को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। भगदड़ का फायदा उठाकर फायरिंग करने वाले भी भाग निकले।
विज्ञापन


 परसौआ गांव निवासी अनिल कुमार के घर पर आदर्श गिरिराज कृष्ण प्रेम संस्थान गोवर्द्धन के बैनर तले श्रीकृष्ण रासलीला का प्रोग्राम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि रात 11:45 बजे गांव के दबंग नीलेश यादव के नाम से पुरस्कार बोला गया। इसमें नीलेश के नाम के साथ बॉस उपनाम लगाने को लेकर नीलेश यादव के समर्थकों और लउआ उर्फ  उपदेश पुत्र रामप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन



लउआ और उनके पक्ष के लोग नाम आगे बॉस उपनाम नहीं लगाने पर अड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से के बंदूकें तान गईं और फायरिंग होने लगी। इसमें परसौआ निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी रामशंकर कठेरिया की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

फायरिंग होते ही पंडाल में भगदड़ मच गई

firing in rasalila etawah
रासलीला के लिए लगाया गया था पंडाल - फोटो : अमर उजाला
कथा सुना रहे गोवर्द्धन निवासी पुरोहित रास बिहारी पुत्र बच्चू लाल शर्मा के भी पीठ में छर्रे लग गए। इसके अलावा रमाकांती (26) पत्नी अनिल कुमार, अखिलेश देवी (40) पत्नी अमरचंद्र सविता, सपना (16) पुत्री मलखान सिंह सविता, रेखा देवी (24) पत्नी राजीव सविता, चरणा देवी (42) पत्नी जयवीर सिंह, अनिल कुमार (33) पुत्र उमाशंकर, सुखवीर सिंह (30) पुत्र रामवकील, लउआ उर्फ  उपदेश पुत्र रामप्रकाश सभी निवासी परसौआ गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।


फायरिंग होते ही पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग सामान, जूते-चप्पल छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। इसी बीच फायरिंग करने वाले भी भाग निकले। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफ ई में भर्ती कराया है। जहां पर कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। 

दो पक्षों के बीच चलीं गोलियों को लेकर पुलिस ने खुद मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में परसौआ निवासी पूर्व प्रधान संटू यादव, उपदेश उर्फ  लाउआ, मदन सिंह यादव, बृजेश यादव तथा भूरे सिंह पुत्र मदन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दोनों ओर से 8-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  नीलेश यादव का नाम नहीं दर्ज करने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच चल रही है। और नाम सामने आएंगे तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।


 

बिना अनुमति के कैसे बज रहा था साउंड

firing in rasalila etawah
गांव में रासलीला के लिए लगाया गया था पंडाल - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कार्यक्रम संचालक ने दोनों ही पक्षों को आमंत्रित किया था। आमने-सामने आते ही गोलियां चलने लगीं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया। 

बिना अनुमति के कैसे बज रहा था साउंड
परसौआ गांव मे रासलीला के दौरान हुई फायरिंग में बेकसूर महिला की जान चली गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इस घटना के लिए पुलिस प्रशासन भी कठघरे में है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने रात्रि 10 बजे के बाद साउंड बजाने पर रोक लगा दी।  रासलीला जैसे कार्यक्रम के लिए आयोजक द्वारा अनुमति नहीं ली गई थी।

यदि अनुमति ली गयी होती तो हजारों दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मुहैया कराया जाता। अनुमति के संबंध मे एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि कार्यालय में किसी ने अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया था। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed