फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing case in medical college: Mess worker paralyzed due to bullet, accused away from police custody

मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला: गोली लगने से मेस कर्मी पैरालाइज्ड, पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी

Tue, 24 Aug 2021 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Aug 2021 08:39 AM IST
सार

जीएसवीएम परिसर में रविवार रात अमन को गोली मारी गई थी। अमन की बहन शीतल की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त शिवम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद से शिवम समेत अमन के कई दोस्त फरार हैं।

विज्ञापन
Firing case in medical college: Mess worker paralyzed due to bullet, accused away from police custody
हैलट में मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेस में काम करने वाले अमन रावत को गले में गोली लगने से पैरालाइज्ड हो गया है। उसके पैर संवेदना शून्य हो गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने सोमवार को रोगी की स्थिति का जायजा लिया और इस संबंध में न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह से बात की है।
विज्ञापन


इसके साथ घटना के मद्देनजर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। परिसर की सिक्योरिटी बढ़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। उधार वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है। प्राचार्य ने बताया कि गोली लगने से गर्दन की हड्डी टूटने के साथ ही स्पाइन कॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पैर का मोटर पॉवर जीरो हो गया है।
विज्ञापन


पक्षाघात हो गया है। घटना को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट पर अगली कार्रवाई करेंगे। कमेटी पता करेगी कि घटना में शामिल तीन-चार लोग कौन हैं? परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। सेना के सेवानिवृत्त गार्डों को परिसर में तैनात किया जाएगा। कालेज को 54 गार्ड सैनिक कल्याण बोर्ड से मिलेंगे। इसके साथ ही पुलिस भी परिसर में गश्त करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दोस्त पर केस, तलाश जारी, कई हिरासत में 
जीएसवीएम परिसर में रविवार रात अमन को गोली मारी गई थी। अमन की बहन शीतल की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त शिवम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद से शिवम समेत अमन के कई दोस्त फरार हैं। एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed