फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing and stone pelting in election rivalry, four injured

चुनावी रंजिश में फायरिंग व पथराव, चार घायल

Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Firing and stone pelting in election rivalry, four injured
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार रात कुछ लोगों ने प्रधान पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। फायरिंग की साथ ही पथराव किया गया। रात में ही सीओ कई थानों का फोर्स लेकर गांव पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पत्थर लगने से प्रधान पक्ष के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को रनियां पीएचसी भेजा, जहां से उन्हें कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर रणविजय सिंह ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर शनिवार रात प्रधान रेखा सिंह के समर्थकों पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव किया। दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में प्रधान पक्ष के आशीष, रज्जन शुक्ला, किशन पाल, कालिका सिंह घायल हो गए। गांव में बवाल की सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, गजनेर इंस्पेक्टर गंगा सिंह यादव के साथ अकबरपुर, मूसानगर समेत कई थानों तथा पुलिस लाइन से बड़े पैमाने पर फोर्स लेकर पहुंचे। इसके बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर मामला शांत कराया गया। पुलिस ने चारों घायलों को रनियां सीएचसी भेजा।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला रेफर कर दिया गया। मामले में आशीष की तहरीर पर जान लेवा हमला, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह यादव ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
नौ जून को हुई थी करीब दस राउंड फायरिंग
कानपुर देहात। दुआरी गांव में पंचायत चुनाव के समय ही तनाव की स्थिति थी। गांव को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद तनाव और बढ़ गया। आठ जून की रात भी गांव में चुनावी रंजिश में बवाल हुआ था। इसमें प्रधान के समर्थक रज्जन शुक्ला के घर हारे हुए प्रत्याशी के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया था। पथराव के साथ करीब दस राउंड फायरिंग की गई थी।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेने के बजाय मामले को हल्के में निपटा दिया। पूरा गांव चिल्लाकर फायरिंग की बात कहता रहा जबकि पुलिस फायरिंग की बात को झुठला गई। साथ ही कोई ही कठोर कार्रवाई नहीं की। इससे उपद्रवियों के मन और बढ़ गए। शनिवार रात फिर चुनावी रंजिश के चलते प्रधान समर्थकों पर हमला बोल दिया गया।

दुआरी गांव में बवाल की सूचना पर भारी पुलिस लेकर पहुंचे थे। चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष पर पथराव किया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।-अरुण कुमार सिंह, सीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed