फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firefighters' ordeal begins regarding incidents

Kanpur News: घटनाओं को लेकर अग्निशमन की शुरू हुई ''अग्निपरीक्षा''

Sun, 19 Oct 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' ordeal begins regarding incidents
कानपुर। दीपावली पर्व पर अग्निशमन विभाग की अग्नि परीक्षा शुरू हो गई है। पटाखों से शहर के 51 स्थानों पर बीते वर्ष लगी आग की घटनाओं के बाद इस बार बेहद सतर्कता बरती जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने 17 अक्तूबर से पटाखा बाजार के साथ शहर के सभी प्रमुख बाजारों में फायर टेंडर के साथ 24 घंटे फायर टीम की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि तकरीबन 55 लाख की आबादी में आग लगने पर उनके पास पर्याप्त संसाधन और स्टाफ है। दीपावली पर पटाखों के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती हैं लेकिन पैनिक होने की जरूरत नहीं है। आग लगने पर तत्काल घर की बिजली सप्लाई को बंद कर दें। तत्काल जिले के कंट्रोल रूम 9454418396 या फिर 101, 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन

घर में जलाने वाली दीयो और कैंडिल को सुरक्षित स्थान पर ही रखें। झालरों का उपयोग करने में क्षमता के हिसाब से उसका बोर्ड व प्लग लगाएं। क्योंकि शॉर्ट सर्किट की संभावनाएं ऐसे में ज्यादा बढ़ जाती हैं। बिजली के मीटर के पास से ज्वलनशील पदार्थ और पटाखे न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............


इन क्षेत्रों में आग लगने पर यहां दें सूचना


फजलगंज फायर कंट्रोल रूम -9454418396

मीरपुर कैंट फायर स्टेशन -9454418402

किदवईनगर फायर स्टेशन -9454418408

कर्नलगंज फायर स्टेशन -9454418398

घाटमपुर फायर स्टेशन -9454418404

बिल्हौर फायर स्टेशन -9454418410

जाजमऊ फायर स्टेशन -9454418406

लाटूश रोड फायर स्टेशन -9454418400

पनकी फायर स्टेशन -7839861629

नरवल फायर स्टेशन -7839864821



यह क्षेत्र हैं संवेदनशील

शहर में फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज, दादामिया, भन्नानापुरवा, मेस्टन रोड, जनरलगंज, मूलगंज, पनकी, किदवई नगर, मीरपुर, जाजमऊ, बाबूपुरवा, कलक्टरगंज, नयागंज, परेड, सीसामऊ, पीरोड, गोविंदनगर, दादानगर, बजरिया, चमनगंज, बेकनगंज, बर्रा आदि इलाके बेहद संवेदनशील माने जाते रहे हैं।

..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed