फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire station will be built near the church with Rs 19.50 crore

Kanpur News: 19.50 करोड़ से चर्च के पास बनेगा फायर स्टेशन

Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fire station will be built near the church with Rs 19.50 crore
इटावा। पुराने आगरा रोड स्थित चर्च के पास फायर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 19.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माण के लिए नामित किया गया है। पहली किश्त के रूप में कार्यदायी संस्था को 9.50 करोड़ की धनराशि स्थानांनतरित कर दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि अगले माह से तीन एकड़ (15 बीघा) में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में अब तक अग्निशमन विभाग के पास स्वयं का भवन नहीं था। अभी तक पुलिस लाइन में अस्थायी तौर पर फायर स्टेशन बनाकर काम चलाया जा रहा था। सभी मुख्य अग्निशमन अधिकारियों ने शहर के फायर स्टेशन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया, लेकिन शासन से बजट न मिलने पर यह निर्माण कार्य लंबित बना रहा।
विज्ञापन

वहीं जिले की चकरनगर, भरथना व सैफई तहसील में फायर स्टेशन पहले से बने हुए हैं, जबकि शहर के फायर स्टेशन की सालों से मांग की जा रही थी। इस वित्तीय वर्ष में शासन से शहर के फायर स्टेशन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होते ही अफसर से लेकर कर्मी तक खुश हैं। फायर स्टेशन में मुख्य भवन के अलावा, प्रशासनिक भवन, अफसरों व कर्मियों के आवास, दमकल गाड़ियों को खड़ी करने के लिए गैराज, कैंटीन आदि का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपना भवन न होने से कई दमकल कर्मी आसपास मोहल्लों में किराये पर रह रहे हैं। आग की घटना होने पर उन्हें फोन कर बुलाया जाता है। इससे घटनास्थल पर पहुंचने में देरी होती है। खुद का भवन बनने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी। आग की घटना होने पर पांच मिनट के अंदर ही दमकल कर्मी घटनास्थल की ओर रवाना होंगे।



ताखा तहसील व जसवंतनगर में फायर स्टेशन नहीं बना हुआ है। इन क्षेत्रों में आग की घटना होने पर पास की तहसील या जिला मुख्यालय से दमकल गाड़ियों व कर्मियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed