फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire safety officers will be deployed in six institutions including two government institutions

Kanpur News: दो सरकारी समेत छह संस्थानों में तैनात होंगे फायर सेफ्टी ऑफिसर

Sat, 14 Dec 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire safety officers will be deployed in six institutions including two government institutions
इटावा। सीएफओ ने शासन से जारी हुई गाइडलाइन के अनुसार जिले भर में दो सरकारी समेत छह संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑफिसर व सहायक सेफ्टी ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। सीएफओ ने इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। साथ ही सभी आठ संस्थानों को एक माह में इन अधिकारियों की तैनात कर विभाग से प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में इन अफसरों की तैनाती न करने पर उनके विभाग कार्रवाई को विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि हाल में शासन ने आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत बड़े संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑफिसर व सहायक सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती होनी है। सीएफओ ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण कर आठ संस्थान चिह्नित किए हैं। इसमें सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, संयुक्त जिला अस्पताल समेत तीन निजी विद्यालय सेंट मेरी, विवेकानंद इंटर कालेज, डीपीएस, इंडेन रिफलिंग प्लांट, राइस मिल चकरनगर व सैफई स्टेडियम शामिल है।
विज्ञापन



नई गाइडलाइन के अनुसार फायर सेफ्टी ऑफिसर व सहायक सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती के लिए कई मानक दिए गए है। इसमें फायर सेफ्टी ऑफिसर पात्र व्यक्ति का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फायर कोर्स के साथ तीन माह का अनुभव होना चाहिए। सहायक सेफ्टी ऑफिसर के लिए नेशनल फायर सर्विस नागपुर से कोर्स के साथ तीन माह का अनुभव हो। इसके आलावा पात्र व्यक्ति की उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए। साथ ही वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed