फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की 50 बीघे फसल राख

Fri, 09 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
fire
fire - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। तारों के टकराने से निकली चिंगारी ने गेहूं की 50 बीघे फसल राख कर दी। घटना भोगनीपुर के पिलखनी और बढ़ौली गांव के बीच हुई। दो दमकल वाहनों से आग को नियंत्रण किया जा सका।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर पिलखनी और बढ़ौली गांव में खेतों के बीच से निकली नलकूपों की हाईटेंशन लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से चिंगारी पिलखिनी के मुन्ना पाल के खेत में गिर गई। चिंगारी गिरते ही आग ने रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटें उठनी लगीं। दोनों गांवों के ग्रामीण हरे अरहर के पौधे और पेड़ों की हरे झाड़ से पीटकर आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मी फ्लूट पंप लेकर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। भोगनीपुर और जिला मुख्यालय से दो दमकल वाहन पहुंच गए। इस बीच आग ने एक बाग को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल वाहनों के पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक 50 बीघा से अधिक फसल जल गई।
विज्ञापन

पिलखिनी के अमर सिंह पाल, शिवराम, सिपाही लाल, शंभू, सर्वेश, शिवनारायन, सोनेलाल, रामभरोसे, रामनरेश और बढ़ौली के नूर मोहम्मद, सत्तर अली, आले हसन, अनवर अली, नरेश कठेरिया, प्यारेलाल आदि किसानों की गेहूं की फसल जली है। किसानों के पास साल भर भरण पोषण का इंतजाम नहीं बचा। बढ़ौली के आले हसन का बाग है। आम, कटहर आदि के पेड़ झुलस गए। फायर स्टेशन इंचार्ज जिला मुख्यालय माती से पहुंची प्रेसर दमकल मशीन से आग पर नियंत्रण पाया जा सका। दमकल कर्मी जयसिंह, राजेश बाबू, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, संदीप कुमार की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल अवधेश कुमार ने फसल का सत्यापन कर आकलन रिपोर्ट तहसील कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फायर स्टेशन इंचार्ज बाबूराम ने बताया कि महेरा में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कराई जा रही थी। खेत में लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसकी चिंगारी से आग लग गई थी। किसानों ने मौके पर आग को नियंत्रित कर लिया। दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग को बुझा दिया। इसके बाद हरदुआ में खेतों के पास घूरे में आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग बुझा दी। वर्ना फसल में आग लग सकती थी।

fire

fire- फोटो : PUKHRANYA

fire

fire- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed