{"_id":"5ee0ff008ebc3e42af3d2fe8","slug":"fire-out-in-house-in-chitrakoot-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: चूल्हे की चिंगारी से निकली आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: चूल्हे की चिंगारी से निकली आग, गृहस्थी जलकर राख
Wed, 10 Jun 2020 09:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से निकली आग
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में चूल्हे से निकली चिंगारी ने किसान के घर को फूंक दिया। लोढ़वारा गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर जल गया। सूचना पर जा रही दमकल वाहन शहर मुख्यालय के शंकर बाजार में जाम में फंसा रहा।
ऐसे में दमकल गाडी काफी देर तक जाम में फंसी रही। ग्रामीण आग बुझाने को मशक्कत कर रहे थे। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। लोढवारा गांव का कल्लू पुत्र मंगल वर्मा घर में खाना बना रहा था। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।
जिससे घर समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि आग से लगभग एक लाख की क्षति हुई है। सदर एसडीएम एके पांडेय ने मुआयना कर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया है।