फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire in four shops in Kanpur

Kanpur: कपड़ों की चार दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जला

Sat, 17 Sep 2022 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 03:07 PM IST
सार

कानपुर में कपड़ों की चार दुकानों में लगी भीषण आग में लाखों का माल जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire in four shops in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बाबूपुरवा स्थित चालीस दुकान बाजार में शनिवार सुबह टट्टर से बनी कपड़ों की चार दुकानों में आग लग गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किदवई नगर एच ब्लाक निवासी विभोर श्रीवास्तव की बाबूपुरवा कॉलोनी में स्थित चालीस दुकान बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बाजार के कुछ लोगों ने बताया कि बिजली के खंभे में तारों में स्पार्किंग हो रही थी, जिससे तेज आवाज आई और चिनगारी दुकानों में पहुंच गई और आग लग गई। वह मौके पर पहुंचे तो उनकी दुकान धू-धूकर जल रही थी।
विज्ञापन


साथ ही बगल में उमेश गुप्ता, रईसुद्दीन उर्फ लाला की कपड़ों की दुकान और मेवालाल की पान की दुकानें भी जल रही थीं। लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो बाबूपुरवा थाने की पुलिस और दमकल की दो गाड़ी कुछ देर बाद पहुंच गई। करीब एक घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक चारों दुकानों का लाखों का माल जल गया। बाजार के व्यापारियों ने बताया कि यहां हर वर्ष दुकानों में आग लगती है, जिससे लाखों का नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed