फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in a coal-laden freight train

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कोयला लदी मालगाड़ी वैगन में लगी आग, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 19 May 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
fire in a coal-laden freight train
मालगाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के झींझक में रविवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कोयला लेकर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोका गया। रेल कर्मियों ने पानी डाल कर आग बुझाई।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कानपुर से दिल्ली की तरफ कोयला लादकर जा रही अप की एमटीएस मालगाड़ी रविवार सुबह 11:16 बजे पर अंबियापुर स्टेशन से गुजर रही थी। उसी दौरान स्टेशन मास्टर अंबियापुर ने ट्रेन में गार्ड की बोगी से लगी पहली बोगी में लदे कोयले से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना कंट्रोल को दी।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया

कंट्रोल की सूचना पर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। सुबह 11:21 बजे पर मालगाड़ी को झींझक स्टेशन पर रोक कर रेल कर्मियों ने पानी डाल कर कोयले कि आग बुझाई। इसके बाद बाद 11:45 बजे पर ट्रेन को रवाना किया जा सका। 

स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा ने बताया कि अप की मालगाड़ी की एक बोगी लदे कोयले में आग गई थी, जिस पर झींझक स्टेशन में 24 मिनट मालगाड़ी को रोका गया था। आग बुझने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। इसके बाद मालगाड़ी को फफूंद स्टेशन पर रोक कर अग्निशमन वाहन से कोयले में पानी डलवाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed