{"_id":"605af5498ebc3ec44635b647","slug":"fire-caught-in-cardboard-warehouse-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दाल मंडी में तीन गोदामों व एक दुकान में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों रुपये का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दाल मंडी में तीन गोदामों व एक दुकान में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों रुपये का माल जला
Wed, 24 Mar 2021 01:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
गत्ता गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कलक्टरगंज के दाल मंडी में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से गत्ता गोदाम में आग लग गई और लपटों ने पड़ोस के दो कबाड़ गोदाम और एक बैट्री दुकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई लाख के नुकसान का अनुमान है।
बिरहाना रोड निवासी नीरज और उनके भाई आनंद का दाल मंडी में गत्ता व कबाड़ का गोदाम है। सटा हुआ भूसाटोली निवासी विशाल का कबाड़ की पन्नी का गोदाम है। स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि बुधवार तड़केआंधी के बाद बारिश हुई थी। इसी दौरान आग लगी।
आंख खुली तो देखा कि नीरज का गत्ता गोदाम लपटों से घिरा हुआ था। लपटों ने उनके भाई आनंद के कबाड़ और उनके पड़ोसी विशाल के गोदाम व शिवम के ई-रिक्शा बैट्री की दुकान को भी लपेटे में ले लिया। बाद में लाटूश रोड, मीरपुर, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से छह दमकलें पहुंचीं।
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि करीब 70 हजार, नीरज ने 50 हजार और आनंद ने करीब एक लाख के नुकसान की जानकारी दी है। लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया की अधिकांश टट्टर वाली दुकानों में कटिया से बिजली जलाई जाती है। प्राथमिक जांच में आंधी में कटिया के तारों में शॉर्ट सर्किट से हादसा होना प्रतीत हो रहा है।