फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire caught in brush making factory in kanpur

कानपुर: ब्रश कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग, धमाका सुन जगे गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी जानकारी

Tue, 13 Apr 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 PM IST
सार

- बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से लगी आग 

विज्ञापन
fire caught in brush making factory in kanpur
ब्रश फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा में सोमवार की देर रात ब्रश बनाने वाले कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कारखाने में हुए तेज धमाके से अंदर सो रहे गार्ड की आंख खुली तो पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


कारखाना मालिक  कंपनी बाग निवासी सत्येंद्र प्रकाश सचान के अनुसार आग लगने से करीब 20 लाख का माल जलकर राख हो गया। गार्ड के अनुसार रात करीब 2.15 बजे कारखाने के बाहरी हिस्से में धमाके के साथ आग लगी थी। यहां लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन


 

चौकीदार संतराम ने बताया कि मौजूदा समय में बर्जर कंपनी के ब्रश तैयार करने का ऑर्डर मिला था। उनके ब्रश तैयार करने के लिए कच्चा माल आया था। सोमवार रात वह कारखाने में सो रहे थे। इसी बीच यहां बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

आग की लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया। धुंआ भरने से खिड़की में लगा कांच टूटा तो तेज आवाज हुई। आंख खुली तो कमरा भी लपटों से घिरा था। किसी तरह पीछे के गेट से बाहर निकले और मालिक को घटना की जानकारी दी। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

वहीं, किदवईनगर ओ ब्लॉक में भी एक कारखाने के बाहर लगे टट्टर में आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी। उधर, नौबस्ता बंबा के पास हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसी तरह गोविंदनगर योगेंद्र सिंह चौहान के घर पर खाना बनाने के दौरान लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed