फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in house due to short circuit, old lady burnt due to cylinder explosion, referred to Gwalior

Jalaun: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से वृद्धा झुलसी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

Sun, 09 Jun 2024 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

Jalaun News: ग्राम छिरिया सलेमपुर में एक मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वृद्धा बुरी तरह झुलस गई। वहीं, हादसे में चार बकरियों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out in house due to short circuit, old lady burnt due to cylinder explosion, referred to Gwalior
आग में जला हुआ सामान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। तेज लपटों से रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। हादसे में घर में सो रही वृद्धा झुलस गई। उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। आग से घर में गृहस्थी का सामान और सवा तीन लाख नकदी सहित करीब दस लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।

विज्ञापन

ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी कल्लू दोहरे गांव में नौटंकी का कार्यक्रम देखने गया था। घर में उनकी मां रामदेवी अकेली थीं। शनिवार रात करीब 12 बजे बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग के कारण आग लग गई। धीरे-धीरे तेज लपटों ने पूरे मकान को घेरे में ले लिया। लपटों के कारण रसोई में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन

इसके धमाके की आवाज सुन कर लोग घरों से बाहर निकल आए। इधर नींद खुलने पर वृद्ध रामदेवी बचाव के लिए बाहर की ओर भागीं, लेकिन लपटों से घिर कर वह झुलस गईं। ग्रामीण व कल्लू दोहरे ने लोगों के सहयोग से आग बुझाने के साथ फायर कर्मियों व पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसी रामदेवी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख रुपये का सामान हो गया नष्ट
यहां गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कल्लू ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने के लिए घर में सवा तीन लाख रुपये नकद रखे थे, वह भी जल गए। घर में लगी आग से बक्से में रखी 3.30 लाख नकदी, दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, 20 क्विंटल गेहूं, 25 क्विंटल भूसा, 70 प्लॉस्टिक के पाइप, 60 स्प्रिंकलर चिड़ियां सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

बछड़े झुलसे और चार बकरियों की जलकर मौत
साथ ही, सिलेंडर फटने के कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आग से गाय व भैंस का एक बछड़ा झुलसा है, जबकि चार बकरियों की जलकर मौत हो गई है। कल्लू दोहरे की इस बार फसल अच्छी हुई थी और वह किसानी के लिए इस साल ट्रैक्टर खरीदना चाहता था। इसी के लिए उसने घर में 3.30 लाख रुपये की नकदी रख ली थी। दो दिन बाद वह ट्रैक्टर खरीदने के लिए जाने वाला था, लेकिन आग ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। अब उसके सामने खाने तक के लाले पड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed